Raipur Crime : थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 3 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत DCP West संदीप पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

Raipur Crime : मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ACP राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महावीर नगर गुरुद्वारा के पास घेराबंदी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Raipur Crime : कार्रवाई का विवरण

Raipur Crime : थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति महावीर नगर गुरुद्वारा के पास संदिग्ध रूप से मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना की पुष्टि हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा।आरोपियों के कब्जे से मोटर साइकिल, नगद राशि एवं मोबाइल फोन जप्त कर गिरफ्तारी पश्चात न्यायालय पेश किया गया।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

01- विनित रंगवानी उर्फ हनी पिता संजय रंगवानी उम्र 21 साल पता पूजा कुर्सी फैक्ट्री के पास कृष्णापुरी गली नंबर 02 एलआईजी 11 देवपुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर l

02- दिन्नाशु रंगवानी उर्फ बब्बी पिता अजय रंगवानी उम्र 25 साल पता पूजा कुर्सी फैक्ट्री के पास कृष्णापुरी गली नंबर 02 एलआईजी 12 देवपुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर l

03- हर्षित मोटवानी पिता गोपाल मोटवानी उम्र 22 साल पता म0न0 डी 3 गुलमोहर वाटिका महावीर नगर रायपुर l

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *