Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के आधार पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने भिलाई निवासी विक्रम सिंह उर्फ शेखर अन्ना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से तस्करी नेटवर्क और हेरोइन सप्लाई से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
Raipur Crime News: इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस हेरोइन की सप्लाई के स्रोत से लेकर इसे आगे खपाने वाले लोगों तक पूरे नेटवर्क की इंड-टू-इंड जांच कर रही है। तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
Raipur Crime News: 8.75 ग्राम हेरोइन के साथ पहले दो आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime News: पुलिस के मुताबिक 10 जून 2026 को संयुक्त टीम ने टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाठागांव स्थित नए बस स्टैंड के पास कार्रवाई की थी। इस दौरान हरप्रीत सिंह मट्टू और ऋषि साहू को गिरफ्तार किया गया था।
दोनों के कब्जे से 8.75 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है, बरामद की गई थी। इसके अलावा बिक्री की रकम 2,050 रुपये भी जब्त की गई थी। कुल जब्ती की कीमत करीब 1 लाख 72 हजार 50 रुपये बताई गई।
मामले में टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 517/26 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
पूछताछ में सामने आया सप्लाई का भिलाई कनेक्शन
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में कथित तौर पर आरोपियों ने बताया कि उन्हें हेरोइन की सप्लाई भिलाई निवासी विक्रम सिंह उर्फ शेखर अन्ना से मिलती थी।
इस जानकारी के बाद पुलिस ने विक्रम सिंह की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी।
बैकवर्ड लिंक के आधार पर विक्रम सिंह गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जुटाई गई जानकारी के आधार पर विक्रम सिंह उर्फ शेखर अन्ना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मामले से संबंधित एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
पुलिस अब मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से हेरोइन की सप्लाई, उसके स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Raipur Crime News: पूरे नेटवर्क की इंड-टू-इंड जांच जारी
Raipur Crime News: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि हेरोइन की सप्लाई के स्रोत से लेकर उसके वितरण और अंतिम खरीदार तक पूरे नेटवर्क का पता लगाना है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
Raipur Crime News: विक्रम सिंह उर्फ शेखर अन्ना, पिता अमरीक सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, पंजाबी मोहल्ला, जागीर चौक, भिलाई, जिला दुर्ग।

