Thursday, May 21, 2026
38.1 C
Raipur

Balod News :जिला जेल बालोद में विश्व योग दिवस पर बंदियों ने सीखा योग, शिक्षक पांडेय बोले – “योग से तन-मन होता है स्वस्थ

Balod News : बालोद : बालोद स्थित जिला जेल में विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध योग शिक्षक रवि प्रकाश पांडेय ने योग कराया। इस अवसर पर जेल स्टाफ व बंदियों को विभिन्न आसन बताए गए। इसके अलावा योग का महत्व भी बताया गया।

Balod News : विश्व योग दिवस पर जगह-जगह योग का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में जिला जेल बालोद में भी योग का कार्यक्रम हुआ। इसमें बालोद के प्रसिद्ध योग शिक्षक रवि प्रकाश पांडेय ने योग के आसन बताए। उन्होंने बताया कि योग का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। योग न केवल हमारे तन को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। योग से मन में सुविचार आते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग अपनाना चाहिए।

 

Balod News :उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग के महत्व को समझ गया है और यही वजह है कि पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। आज के दिन छोटे-बड़े हर लोग योग करते हैं। पांडेय ने आगे कहा कि योग सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हमें हर रोज करना चाहिए। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। जेल में इस तरह के आयोजन को भी उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण बताया। इसके लिए रवि प्रकाश पांडे ने जेल प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जेलर एसपी कुर्रे सहित जेल स्टाफ मौजूद रहे.

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: नौतपा के पहले ही बुरे हाल! रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में लू का हमला

छत्तीसगढ़ गर्मी अलर्ट के बीच प्रदेश में भीषण गर्मी...

Related Articles

Popular Categories