Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Guru Teg Bahadur School Result : श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में...

Guru Teg Bahadur School Result : श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान: मेधावी छात्रों को मिले मेडल और सर्टिफिकेट

Guru Teg Bahadur School Result : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: स्थानीय श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और विभिन्न गतिविधियों के लिए मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने थपथपाई पीठ: पुरस्कारों का वितरण शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल, उपाध्यक्ष श्री चरण सिंह और सचिव श्री त्रिलोचन सिंह के हाथों संपन्न हुआ. समिति के पदाधिकारियों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी. इस गौरवमयी क्षण के साक्षी स्कूल के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं भी बने, जिन्होंने साल भर छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. परीक्षा परिणाम पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों ने भी स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here