DPDMIS Portal Public : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी पारदर्शिता, जानें कैसे…

Parivesh

रायपुर। DPDMIS Portal Public : छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में हाल ही में सामने आए CGMSC घोटाले के बाद, सरकार ने ड्रग प्रोक्योरमेंट एंड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (DPDMIS) पोर्टल को आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर दिया है।

अब स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की जानकारी केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी। आम जनता भी दवाइयों की आपूर्ति, अस्पताल निर्माण की प्रगति और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की ऑनलाइन निगरानी कर सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य क्षेत्र में पूरी पारदर्शिता लाना और जनता का विश्वास कायम रखना है। DPDMIS पोर्टल से दवा वितरण और अस्पताल विकास से जुड़ी हर गतिविधि अब सीधे नागरिकों की नजर में होगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

सरकार की इस डिजिटल पहल को राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *