Blue Drum Muskan Delivery : ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, पिता कौन, सौरभ या साहिल?

Rahul Goshwami
muskan

लखनऊ : मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान ने सोमवार को जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में एक बेटी को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया। सिर्फ 8 सदस्यीय मेडिकल और सुरक्षा टीम ही वहां मौजूद थी। बच्ची और जच्चा दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं, लेकिन सवाल अब यह है कि इस मासूम का पिता कौन है?

डीएनए टेस्ट ही बताएगा सच
इधर सौरभ राजपूत के परिवार ने बच्ची के संबंध में डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि सिर्फ टेस्ट से ही यह साफ हो पाएगा कि बच्ची सौरभ की है या नहीं। सौरभ के बड़े भाई राहुल राजपूत ने कहा था, “अगर डीएनए में पुष्टि होती है कि बच्ची सौरभ की है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी हम उठाएंगे।”

Read More : Sehore News : बड़ी सफलता : सीहोर मंडी पुलिस ने घर में चोरी करने वाले तीन चोरों को दबोचा, ₹2 लाख का माल बरामद

बच्ची की उम्र और रहस्यमय परिस्थितियाँ
Blue Drum Muskan Delivery  अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग सवा आठ महीने है। यह खबर इसलिए भी चौकाने वाली है क्योंकि मुस्कान जेल में बंद थी और इस बीच उसने बच्चे को जन्म दिया। मुस्कान के परिवार ने अस्पताल में कोई उपस्थिति नहीं दर्ज कराई।

नीला ड्रम हत्याकांड का काला सच
जानकारी दें कि, नीला ड्रम हत्याकांड 3 मार्च 2025 को घटित हुआ था। आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की। पुलिस के अनुसार, उन्होंने शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में डाल दिया और सीमेंट से भर दिया। साहिल ने सौरभ का सिर अपने घर ले लिया था। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

Read More : Zubin Garg Death : ‘जुबिन गर्ग की मौत हत्या थी!’—सिंगापुर हादसे पर CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया बड़ा खुलासा

अब सबकी निगाहें डीएनए टेस्ट पर
अब मुख्य सवाल यही है – इस मासूम का पिता कौन है? डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। तब तक यह रहस्य बना रहेगा कि मुस्कान की बेटी सौरभ की है या किसी और की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *