Raipur Traffic Police Drunk Driving :रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 शराबी गाड़ी चलाते मिले, गाड़ी जब्त करके पैदल घर भेजा

Sanjay Sahu
Raipur Traffic Police Drunk Driving

Raipur Traffic Police Drunk Driving :रायपुर: रायपुर में सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार रात विशेष अभियान चलाया। सरप्राइज चेकिंग के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 52 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कई वाहनों को जब्त कर चालकों को पैदल घर भेजा गया, जबकि सभी मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Raipur Traffic Police Drunk Driving :रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर यातायात एवं प्रोटोकॉल शाखा द्वारा यह अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Raipur Traffic Police Drunk Driving :एसीपी यातायात सतीश ठाकुर के नेतृत्व में 7 जून की रात शहर के 9 प्रमुख स्थानों पर जांच की गई। इनमें तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका, भाठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, भनपुरी चौक और पंडरी थाना के सामने सहित अन्य प्रमुख मार्ग शामिल थे।

Raipur Traffic Police Drunk Driving :ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान 52 चालक नशे की हालत में पाए गए। इनमें 34 कार चालक, 11 बाइक चालक, 2 टाटा एस चालक, 4 ट्रक चालक और 1 पिकअप चालक शामिल हैं।

Raipur Traffic Police Drunk Driving :यातायात पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के 3365 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *