एशिया कप 2025 का महामुकाबला : दुबई में आज भिड़ेंगे भारत-पाक, सुपर संडे बनेगा सुपरहिट

Parivesh
एशिया कप 2025 का महामुकाबला

एशिया कप 2025 : दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आज एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टकराव का गवाह बनने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सुपर संडे मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह इस साल दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भी दोनों आमने-सामने आए थे।

एशिया कप 2025 : इस मैच की खासियत यह है कि भारतीय टीम पहली बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान को चुनौती देगी। वहीं पाकिस्तान की नज़र पिछले मुकाबले की हार का बदला लेने पर होगी। दिलचस्प यह भी है कि सीमा पर तनाव और बहिष्कार की आवाज़ों के बावजूद दोनों देशों के खिलाड़ी इस मैच को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।

टी20 विश्व कप 2025 की तैयारियों के लिहाज से यह भिड़ंत बेहद अहम है। भारतीय टीम नए कॉम्बिनेशन आज़माना चाहेगी, वहीं पाकिस्तान जीत से आत्मविश्वास पाना चाहेगा। हालांकि इस बार वैसी हाइप देखने को नहीं मिली जैसी आमतौर पर भारत-पाक मैच से पहले होती है।

कहां देखें लाइव?
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मोबाइल और डिजिटल दर्शक Sony LIV ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। टॉस शाम 7:30 बजे और मैच रात 8 बजे से शुरू होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *