Sunday, October 4, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur News: अंबिकापुर में कालातीत धान बीज खपाने की साजिश, 121 क्विंटल...

Ambikapur News: अंबिकापुर में कालातीत धान बीज खपाने की साजिश, 121 क्विंटल जब्त, एक्सपायर्ड धान बीज की री-पैकेजिंग का भंडाफोड़

Ambikapur News
Ambikapur News

Ambikapur News: अंबिकापुर : अंबिकापुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम दिनों में कालातीत धान बीज को खपाने की साजिश का खुलासा हुआ है। सुभाषनगर बस्ती में एक कारोबारी द्वारा एक्सपायर्ड धान बीज के पैकेट खोलकर उन्हें प्लास्टिक बोरों में भरते हुए प्रशासन ने रंगे हाथों पकड़ा। मौके से कुल 121 क्विंटल धान बीज जब्त किया गया।

Ambikapur News: जानकारी के अनुसार, यह धान बीज सूरजपुर जिले की सिलफिली समिति में ले जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही खाद्य, राजस्व, मंडी और सहकारी समिति की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि 295 बोरियों में धान बीज भरा जा चुका था, जबकि तीन और दस किलो वाले पैकेटों से भी बीज निकालकर बोरों में भरा गया था।

Ambikapur News: सहायक जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव ने बताया कि सुभाषनगर स्थित एक गोदामनुमा मकान में यह गतिविधि चल रही थी, जिसे केशव मंडल नामक कारोबारी ने मुकेश गुहा से किराए पर लिया था। व्यापारी का दावा है कि जिस कंपनी का बीज है, वह छत्तीसगढ़ में पंजीकृत है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग से कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था।

Ambikapur News: अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जब्त बीज किसी निजी कंपनी का है या बीज निगम का। पूरे मामले की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ambikapur News: बताया गया है कि यह धान बीज बाजार में लगभग 600 रुपये प्रति किलो बिकता है, लेकिन कालातीत हो जाने के कारण इसकी उपयोगिता समाप्त हो चुकी थी। ऐसे बीजों में 100 दानों में से केवल 10 से 12 दाने ही उगने योग्य होते हैं। इसी कारण व्यापारी द्वारा इसे समर्थन मूल्य पर सामान्य धान के रूप में बेचने की कोशिश की जा रही थी, जिससे उसे प्रति क्विंटल लगभग 3100 रुपये मिलने की संभावना थी।

Ambikapur News: प्रशासनिक टीम के पहुंचने पर बड़ी संख्या में खाली पैकेट मौके पर मिले, जबकि साक्ष्य मिटाने की नीयत से कई पैकेट जला दिए गए थे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बीज खतरनाक माना जाता है क्योंकि यह केमिकल कोटेड होता है और खाने योग्य नहीं होता। इसके बावजूद इसे समिति में बेचने की सेटिंग कर ली गई थी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here