Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने टक्कर, 4 लोगों की मौत

Sanjay Sahu
Rajnandgaon Accident:

Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छुरिया थाना क्षेत्र के भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। स्कॉर्पियो से टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

वहीं स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Rajnandgaon Accident: घटना की जानकारी मिलते ही छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह पता करने में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *