रायपुर में 1 करोड़ की सनसनीखेज लूट! सराफाकर्मी पर तलवार से हमला, लूटकांड से हड़कंप

0
82
Crime News
Crime News

Raipur 1 crore robbery sarafa employee attack Kharora case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। खरोरा इलाके के तिल्दाडीह मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सराफा दुकान से लौट रहे थे मैनेजर

जानकारी के अनुसार पीड़ित टीकराम शर्मा महावीर ज्वैलर्स में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। वह दुकान से जेवरात लेकर ब्रांच जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने के कारण वह तिल्दाडीह मोड़ के पास रुके थे।

तलवार से हमला कर की गई लूट

जैसे ही मौसम साफ हुआ और टीकराम आगे बढ़े, तभी बाइक सवार 2-3 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तलवार से सिर पर वार किया और बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।
Read more : बंगाल नतीजों के बाद, कोलकाता में सियासी मुलाकात! ममता बनर्जी से मिलेंगे अखिलेश…

घायल की हालत नाजुक

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल टीकराम शर्मा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने पुलिस को बयान दिया है कि हमलावर पहले से घात लगाए हुए थे।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में यह मामला प्री-प्लांड लूट का प्रतीत हो रहा है।

सुनियोजित वारदात का शक

पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को पीड़ित के रूट और कैश मूवमेंट की पूरी जानकारी थी। इसी वजह से इस लूट को पहले से प्लान किया गया बताया जा रहा है।

शहर में बढ़ी चिंता

बीच सड़क पर हुई इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तलवार से हमला कर 1 करोड़ की लूट ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here