Raipur Crime :रायपुर में दो जिलों से 10 बाइक चोरी, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime :रायपुर : रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।

Raipur Crime :पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा लगातार पेट्रोलिंग और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों की पहचान की गई।

Raipur Crime :इसी दौरान पंडरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक्टिवा पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पूछताछ से बचने के लिए दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राज सोनी (24) निवासी खमतराई और सुभाष कुम्हार (19) निवासी दोंदेखुर्द, थाना विधानसभा, रायपुर बताया।

Raipur Crime :कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पंडरी बाजार क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आगे की पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र से कुल 10 दोपहिया वाहन चोरी करना कबूला।

Raipur Crime :बरामद चार वाहनों के संबंध में थाना पंडरी, खम्हारडीह, खरोरा और दुर्ग जिले के छावनी थाना में पहले से अपराध दर्ज हैं। शेष छह वाहनों के संबंध में थाना पंडरी में पृथक प्रकरण दर्ज किया गया है।

Raipur Crime :गिरफ्तार आरोपी सुभाष कुम्हार पूर्व में भी वर्ष 2025 में चार दोपहिया वाहन चोरी के मामले में थाना खमतराई से जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *