HomeChhattisgarhBlade Attack : एक्स गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त पर युवक ने किया...

Blade Attack : एक्स गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त पर युवक ने किया हमला, युवती की उंगली कटी, आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Blade Attack : कोरबा। जिले में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके नए साथी पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना टीपी नगर स्थित नए बस स्टैंड पर हुई जब दोनों पीड़ित बस से उतर ही रहे थे कि तभी आरोपी मनोज सारथी ने उन पर हमला बोल दिया।

यह मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोज अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को किसी और युवक के साथ देखकर आपा खो बैठा और ब्लेड निकालकर उन पर हमला कर दिया। घटना में 22 वर्षीय सूरज नगेसिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 21 वर्षीय युवती बीच-बचाव के दौरान घायल हो गई और उसकी उंगली कट गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवती कापू थाना क्षेत्र की निवासी है और पहले आरोपी मनोज की प्रेमिका रह चुकी है।

पुलिस ने हमलावर मनोज सारथी को हत्या के प्रयास की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी इस हमले की साजिश पहले से रच रहा था या यह अचानक हुआ आक्रोश था।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here