CG NEWS : सूरजपुर में ACB की कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

CG NEWS : सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी सौरभ गोस्वामी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर स्थित उनकी जमीन का अधिग्रहण महामाया कोयला खदान द्वारा किया गया है। इस जमीन के नामांतरण और नौकरी से संबंधित प्रतिवेदन तैयार करने के बदले पटवारी द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

CG NEWS : शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने 22 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई की। योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories