Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में भिड़ंत, डंडे-लात...

Gwalior News : बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में भिड़ंत, डंडे-लात घूंसों से जमकर मारपीट, इधर सनातन धर्म मंदिर में चोरों का धावा, दान पेटियों से नकदी पार

0
167
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर :ग्वालियर में बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट की यह वारदात विनय कोचिंग सेंटर के बाहर हुई। मामला जनकगंज थाना क्षेत्र के ढोली बुआ पुल के पास का बताया जा रहा है।

ग्वालियर में चोरों ने शहर के प्रसिद्ध सनातन धर्म मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर परिसर में रखे सामान के साथ ही चार दान पेटियों में से पैसे चोरी कर ले गए। दो दान पेटियों को उखाड़कर चोरों ने दूसरी जगह फेंक दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर में जुट गए। ग्वालियर में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here