Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: ग्वालियर में पूल पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसा, 7 साल...

MP NEWS: ग्वालियर में पूल पार्टी के दौरान दर्दनाक हादसा, 7 साल के मासूम की डूबने से मौत

0
103

MP NEWS: ग्वालियर में पूल पार्टी के दौरान 7 वर्षीय मासूम वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने बच्चे के शव को श्मशान घाट से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार के साथ होटल गया था मासूम

MP NEWS:जानकारी के अनुसार देवेंद्र पाल अपने बड़े भाई दिनेश पाल के बेटे वेद पाल और अन्य रिश्तेदारों के साथ एबी रोड स्थित प्रिंस मामा होटल में डिनर और पूल पार्टी के लिए गए थे।

MP NEWS:रात करीब 10 बजे के आसपास जब वेद अचानक दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मासूम का शव होटल के बड़े स्विमिंग पूल की गहराई में मिला।

READ MORE: MP NEWS: इंदौर यातायात पुलिस की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल, लाखों का सामान लौटाया

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

MP NEWS:परिजन तुरंत बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन देर रात करीब 12 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले दफनाया, फिर उठी पोस्टमार्टम की मांग

MP NEWS:घटना को शुरुआती तौर पर हादसा मानते हुए परिजनों ने सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे मासूम के शव को लक्ष्मीगंज श्मशान घाट में दफना दिया था।

MP NEWS:लेकिन बाद में परिवार ने होटल प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाते हुए शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

MP NEWS:इसके बाद गिरवाई थाना पुलिस की मौजूदगी में बच्चे का शव जमीन से निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

होटल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

MP NEWS:मृतक के परिजनों का आरोप है कि पूल पार्टी के दौरान होटल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। उनका कहना है कि स्विमिंग पूल के पास न तो कोई लाइफगार्ड मौजूद था और न ही बचाव के जरूरी संसाधन थे।

MP NEWS:परिजनों ने होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE: MP NEWS: इंदौर कांग्रेस में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, कार्रवाई के बाद भाजपा का हमला

नगर निगम और पुलिस भी जांच में जुटी

MP NEWS:जयराज कुबेर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MP NEWS:वहीं ग्वालियर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने कहा कि होटल और स्विमिंग पूल की व्यवस्थाओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच

MP NEWS:पुलिस अब होटल प्रबंधन, कर्मचारियों और मौजूद लोगों से पूछताछ करेगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here