Gwalior Panipuri Worms Case : गोलगप्पे खाते ही मुंह में आया कीड़ा, मसाला पानी में तैरते मिले दर्जनों कीड़े….वीडियो वायरल

Parivesh
Gwalior Panipuri Worms Case

Gwalior Panipuri Worms Case : ग्वालियर। पानीपुरी (गोलगप्पा) खाने के शौकीनों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। साईं बाबा मंदिर रोड स्थित पूजा स्वीट्स की पानीपुरी में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। एक ग्राहक जब वहीं पानीपुरी खा रहा था, तभी उसके मुंह में अचानक कीड़ा आ गया।

Gwalior Panipuri Worms Case : ग्राहक ने जब दुकान पर उपलब्ध मसाला पानी को ध्यान से देखा, तो उसमें कई कीड़े तैरते नजर आए। यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर शिकायत दर्ज कराई।

READ MORE : Gwalior Accident : ग्वालियर–झांसी हाईवे पर भयानक हादसा, फॉर्च्यूनर ट्रॉली में घुसी, 5 की मौत, देखें Video

खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची
शिकायत मिलते ही फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई। जांच में मसाला पानी में मरे हुए कीड़े पाए गए। टीम ने पानीपुरी के 4 सैंपल लेकर उन्हें भोपाल स्थित फूड टेस्टिंग लैब के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद दुकान संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE : Gwalior News : ग्वालियर में पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों पर हमला, आरोपियों में दो फौजी शामिल

लोगों में बढ़ी चिंता, दुकानों पर निगरानी होगी कड़ी
घटना के बाद आसपास के लोगों में खाने-पीने की चीज़ों की स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है। विभाग ने ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार सख्त निगरानी रखने की बात कही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *