Indore Nagar Nigam : जर्जर मकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई…

Parivesh
Indore Nagar Nigam

Indore Nagar Nigam : इंदौर। शहर के दौलतगंज इलाके में जर्जर मकानों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने मंगलवार को रिमूवल कार्रवाई की। निगम की टीम ने क्षेत्र में मौजूद तीन पुराने और बेहद जर्जर मकानों को ढहाते हुए आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

Indore Nagar Nigam : बता दें कि इसी इलाके में कुछ दिन पहले एक जर्जर मकान अचानक ढह गया था, जिसमें गंभीर हादसा होने की आशंका बनी थी। इस घटना के बाद निगम सतर्क हो गया और सर्वे कर उन मकानों की सूची तैयार की गई जो कभी भी गिरकर जान-माल का नुकसान पहुंचा सकते हैं।

READ MORE : Madvi Hidma Encounter : 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिड़मा आंध्र बॉर्डर पर ढेर…..

खतरे से राहत, आगे भी चलेगी कार्रवाई
निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में सभी खतरनाक और कमजोर ढांचों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी सलाह दी गई है कि वे ऐसी इमारतों में न रहें और समय रहते सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हो जाएं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *