ujjain News : बड़नगर रोड मोहनपुरा में अवैध खाद गोदाम पर छापा, संचालक पर मामला दर्ज

ujjain News :उज्जैन/राजेश व्यास : बड़नगर रोड के मोहनपुरा में खाद-पोषक तत्व बनाने के अवैध गोदाम पर बुधवार को प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों की जिला स्तरीय टीम ने दबिश दी। टीम ने यहां पंचनामा बनाकर जब्ती की कार्रवाई की। मामले में गोदाम संचालक के खिलाफ महाकाल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। ये पूरी कार्रवाई शिकायत के आधार पर और कलेक्टर रोशनकुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

 

ujjain News :एसडीओ कृषि बीएस अर्गल, सहायक संचालक कृषि कमलेश राठौर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुबोधकुमार पाठक और कृषि विस्तार अधिकारी घनश्याम पाटीदार ने मोहनपुरा में दबिश दी। यहां मेसर्स हरियाली एग्रो नामक गोदाम के भीतर तीन कर्मचारी मिले। गोदाम में कई ड्रम, केमिकल के पैकेट, विभिन्न प्रकार का रॉ मटेरियल आदि सामान बिखरा व पैकिंग रूप में था।

ujjain News : टीम ने यहां पौधा वृद्धि नियंत्रक एवं अन्य जब्ती तत्व की पैकिंग होती पाई। गोदाम के संचालक आजादनगर निवासी राजीव भार्गव से जब इसकी परमिशन के बारे में पूछा गया तो वे संचालन से जुड़ा कोई भी दस्तावेज व लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाए। ऐसे में टीम ने मौके पर मिली सभी सामग्री की सूची तैयार कर पंचनामा बनाकर सुपुर्दगी दे दी। महाकाल थाना प्रभारी को मामले में अपराध दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। इस पर संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories