MP News : धर्म जागरण हेतु निकली सनातनी भव्य पैदल यात्रा, 60 किमी चलकर पहुंचेगी मां बिजासनी माता दरबार

किशोर नाथ राजगुरु/शाजापुर। जिले के सुजालपुर से धर्म जागरण और सनातन धर्म को जोड़ने के उद्देश्य से एक भव्य पैदल यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा का सोमवार को सलसलाई नगर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया।

यात्रा संयोजक भगवान सिंह राजपूत ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक और सामाजिक उद्देश्य से निकाली जा रही है। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि “हमारा मकसद केवल हिंदुओं को एकजुट करना और सनातन धर्म की भावना को मजबूत करना है।”

यह यात्रा सुजालपुर से प्रारंभ होकर करीब 60 किलोमीटर का सफर तय करते हुए मां बिजासन भैंसवा माता के दरबार तक पहुंचेगी। रास्तेभर जगह-जगह श्रद्धालुओं और ग्रामीणों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

Read News : UP News : हैरान कर देने वाला खुलासा, मदरसे में टॉयलेट के अंदर 40 नाबालिग लड़कियाँ मिली कैद…

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की यात्राएं समाज में एकजुटता और धार्मिक आस्था को और अधिक गहरा करती हैं।

भगवान सिंह राजपूत, यात्रा संयोजक
“यह यात्रा धर्म जागरण और सनातन धर्म की एकजुटता के लिए निकाली गई है। राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है, हमारा उद्देश्य केवल सनातन धर्म को सशक्त करना है।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories