MP के पांच जिलों में मॉक ड्रिल : सायरनों की गूंज और ब्लैकआउट से जंग जैसे हालात की तैयारी….

Parivesh

भोपाल। MP के पांच जिलों में मॉक ड्रिल : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 7 मई को देशभर के 244 सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित करने का फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के पांच प्रमुख जिले — भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी — भी इस सूची में शामिल हैं।

ड्रिल के दौरान इन शहरों में हवाई हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे और पूरे शहर में कुछ समय के लिए ब्लैकआउट (बिजली बंद) किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मानसिक और व्यवहारिक रूप से तैयार करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री कोई निर्देश देते हैं, तो उसे पूरी तत्परता से पूरा किया जाता है। भारत की तीनों सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं और देश को हर मोर्चे पर सुरक्षित रखने में सक्षम हैं। वहीं, पुलिस हेड क्वार्टर (PHQ) में डीजी होमगार्ड की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी की गई।

गौरतलब है कि इस तरह की ड्रिल भारत में पिछली बार 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के समय हुई थी। अब दोबारा यह कवायद आम जनता को युद्ध जैसे हालात में सुरक्षित रहने की जानकारी देने के लिए की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *