Sunday, September 6, 2026
Home Chhattisgarh BREAKING NEWS : बीजापुर मुठभेड़ में 1 और महिला नक्सली ढेर….

BREAKING NEWS : बीजापुर मुठभेड़ में 1 और महिला नक्सली ढेर….

बीजापुर | BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। ताजा मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई है। यह ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से लगातार जारी है और इस दौरान सुरक्षाबलों ने अब तक चार महिला नक्सलियों को ढेर किया है।

सुरक्षा बलों ने मारी गई महिला नक्सली के पास से .303 रायफल भी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि इस अभियान में कई बड़े माओवादी नेता मारे गए हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके साथ ही सैकड़ों नक्सली ठिकानों और बंकरों को भी नष्ट किया गया है।

इस बड़े अभियान में DRG, STF, COBRA और CRPF की संयुक्त टीम हिस्सा ले रही है। नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में लगातार दबाव बनाया जा रहा है ताकि इलाके को नक्सलमुक्त किया जा सके। पुलिस का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित न हो जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here