Indore News : इंदौर में लगेगी 39 फीट ऊंची विवेकानंद प्रतिमा….CM करेंगे भूमि पूजन

Parivesh

इंदौर। Indore News : शहर के सिरपुर तालाब के पास स्वामी विवेकानंद की 39 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस ऐतिहासिक पहल का भूमि पूजन 11 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। प्रतिमा रामसर साइट घोषित सिरपुर तालाब के पास बने अहिल्या उद्यान में लगाई जाएगी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। यह प्रतिमा मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा होगी और इसकी ऊंचाई विवेकानंद की आयु (39 वर्ष) के समकक्ष होगी।

महापौर भार्गव ने बताया कि यह प्रतिमा युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगी और क्षेत्र को नई पहचान दिलाएगी। स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रयास समाज को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *