Sunday, May 17, 2026
31.3 C
Raipur

De-addiction campaign : मऊगंज में नशे के खिलाफ जंग शुरू-SP दिलीप सोनी की अगुवाई में जनजागरण अभियान, हर नागरिक बना भागीदार

De-addiction campaign : अभय मिश्रा/ मऊगंज। नशे की गिरफ्त में फंसती युवा पीढ़ी को बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए मऊगंज में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक एक नशा मुक्ति विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान की अगुवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी कर रहे हैं और इसे पूरे जिले में एक सामूहिक चेतना और जन आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

सिर्फ पुलिस नहीं, पूरा समाज लड़ेगा नशे के खिलाफ जंग

SP दिलीप सोनी ने स्पष्ट किया, “नशे की लड़ाई सिर्फ पुलिस की नहीं है। जब तक समाज इसमें भागीदार नहीं बनेगा, तब तक नशे को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता।” इस अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निकाय, सामाजिक संगठन और मीडिया को भी जोड़ा गया है ताकि हर स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके।

क्या-क्या हो रहा है अभियान के तहत?

  • नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं
  • लघु फिल्म स्क्रीनिंग, स्कूल-कॉलेज में संवाद सत्र
  • पुलिस-प्रशासन, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी संगठनों और नगर परिषदों की सक्रिय भागीदारी

एसडीओपी सची पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

युवाओं को बनाया जाएगा अभियान का चेहरा

अभियान के केंद्र में युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें जागरूक बनाना है। स्कूल-कॉलेज के छात्रों, NSS-NCC कैडेट्स, और युवा स्वयंसेवकों को इस पहल में जोड़ा जा रहा है। उन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनाकर समाज को नशे के खिलाफ प्रेरित किया जाएगा। SP सोनी ने यह भी कहा कि “जब तक नशे की मांग नहीं घटेगी, आपूर्ति पर रोक लगाना संभव नहीं होगा।” इसीलिए जागरूकता ही इस युद्ध का सबसे सशक्त हथियार है।

मऊगंज बोलेगा — ‘नशे को अलविदा’

यह अभियान अब सिर्फ पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि एक व्यापक जन अभियान बन चुका है। समाज के हर वर्ग को जोड़ने की यह पहल मऊगंज को नशा मुक्त और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम मानी जा रही है।

अभियान थीम :- “नशे से लड़ाई अब मऊगंज की हर गली से लड़ी जाएगी, और हर नागरिक इसका सिपाही होगा। अब मऊगंज बोलेगा — नशे को अलविदा!”

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories