उज्जैन। Ujjain Traffic News: मध्य प्रदेश के धार्मिक शहर उज्जैन में सार्वजनिक परिवहन सेवा की लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ‘मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा’ की एक बस ने खाक चौक चौराहे पर लगे यातायात सिग्नल को जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय सड़क पर आवाजाही जारी थी, हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई। यह पूरी वारदात चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलनाथ रोड स्थित प्रसिद्ध खाक चौक की बताई जा रही है। बस खाक चौक से गुजर रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रैफिक सिग्नल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि सिग्नल का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया।
उज्जैन में बेकाबू बस ने तोड़ा ट्रैफिक सिग्नल, CCTV में कैद हुई घटना; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल।
#UjjainNews #BusAccident #TrafficSignal #MPNews #CCTVFootage #उज्जैन #बस #ट्रैफिकसिग्नल #मध्यप्रदेश #सड़कसुरक्षा https://t.co/9iTQfDZLZY
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) October 29, 2026
Read More : Festive Adulteration Alert: असली और नकली मावे की पहचान के आसान टिप्स, एक नजर में समझें फर्क
घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन की बसों के चालकों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को लेकर नागरिक सवाल उठा रहे हैं। व्यस्ततम इलाकों में इस तरह तेज रफ्तार और लापरवाही से बस संचालन किए जाने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
फिलहाल, हादसे के पीछे के सटीक कारणों और घटना के वक्त बस चला रहे चालक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस एवं परिवहन विभाग सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित प्रशासनिक विभाग इस गंभीर लापरवाही पर दोषी चालक और बस ऑपरेटर के खिलाफ क्या दंडात्मक कार्रवाई करता है।