Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Fake Factory: इंदौर में ब्रांडेड कंपनी की नकली झाड़ू बनाने वाली...

Indore Fake Factory: इंदौर में ब्रांडेड कंपनी की नकली झाड़ू बनाने वाली फैक्ट्री पर कोर्ट के आदेश से छापा, लाखों की डुप्लीकेट सामग्री जब्त; बड़ी मात्रा में एसिड भी मिला

0
107

Indore Fake Factory: इंदौर। शहर में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली झाड़ू तैयार कर बाजार में बेचने के कथित कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। माननीय न्यायालय के आदेश पर नियुक्त कमिश्नर की मौजूदगी में पुलिस और अधिवक्ताओं की टीम ने चंदन नगर क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ब्रांडेड कंपनी के नाम और पैकिंग में तैयार लाखों रुपये मूल्य की डुप्लीकेट झाड़ू बरामद की गई। इसके अलावा फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में एसिड भी मिला है, जिसे लेकर संबंधित विभाग को अलग से शिकायत भेजी गई है।

Indore Fake Factory: जानकारी के अनुसार, चंदन नगर क्षेत्र में संचालित इस फैक्ट्री में कारोबारी नजुरल्लाह खान पर एक प्रसिद्ध ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली झाड़ू तैयार कर बाजार में सप्लाई करने का आरोप है। कंपनी की ओर से इस संबंध में न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने सर्चिंग के लिए कमिश्नर नियुक्त करते हुए फैक्ट्री की तलाशी के आदेश दिए।

READ MORE: Betul Rain News: पहली बारिश में ही खुली विभागीय लापरवाही की पोल मलबे से जाम हुआ पुल, उफनती नदी का पानी घरों और दुकान में घुसा, ग्रामीणों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

Indore Fake Factory: न्यायालय के निर्देश के बाद नियुक्त कमिश्नर मालविका पोली, अधिवक्ता सीमा पांडे तथा पुलिस की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फैक्ट्री पहुंची। सर्चिंग के दौरान वहां से बड़ी संख्या में ब्रांडेड कंपनी के नाम और पैकिंग में तैयार नकली झाड़ू बरामद हुईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जब्त सामग्री की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Indore Fake Factory: तलाशी के दौरान फैक्ट्री परिसर से बड़ी मात्रा में एसिड भी बरामद हुआ। एसिड मिलने के बाद संबंधित विभाग को इसकी सूचना देकर अलग से शिकायत दर्ज कराई गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था और उसके भंडारण के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।

Indore Fake Factory: फिलहाल जब्त सामग्री की गिनती, दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और न्यायालय के निर्देशों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ भी की जा रही है।

Indore Fake Factory: इस कार्रवाई के बाद शहर में नकली ब्रांडेड उत्पादों के अवैध कारोबार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि तैयार की गई डुप्लीकेट झाड़ू किन-किन बाजारों में सप्लाई की जा रही थीं और इस नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हैं या नहीं।

READ MORE: Indore Navy Officer Fake Identity Scam: इंदौर में बड़ा ऑनलाइन ठगी कांड नेवी अफसर बनकर शादी का झांसा, ‘ब्लड कैंसर’ का बहाना कर युवती से ₹26.86 लाख ठगे, रूस भागने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here