Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Navy Officer Fake Identity Scam: इंदौर में बड़ा ऑनलाइन ठगी कांड...

Indore Navy Officer Fake Identity Scam: इंदौर में बड़ा ऑनलाइन ठगी कांड नेवी अफसर बनकर शादी का झांसा, ‘ब्लड कैंसर’ का बहाना कर युवती से ₹26.86 लाख ठगे, रूस भागने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

0
108

Indore Navy Officer Fake Identity Scam: इंदौर। ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट जीवनसाथी डॉट कॉम पर खुद को भारतीय नौसेना (नेवी) का अफसर बताकर एक युवती से शादी का झांसा देने और बाद में ब्लड कैंसर का बहाना बनाकर लाखों रुपये ठगने वाले शातिर आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देश छोड़कर रूस भागने की फिराक में था, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान उसे रोक लिया गया।

शादी का झांसा देकर शुरू की ठगी की कहानी

Indore Navy Officer Fake Identity Scam: पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले खुद को भारतीय नौसेना का अधिकारी बताकर युवती से संपर्क बनाया और शादी का वादा किया। भरोसा जीतने के बाद उसने धीरे-धीरे अलग-अलग बहानों से पैसे मांगने शुरू कर दिए।

READ MORE: Panna Diamond Luck: पन्ना में फिर चमकी आदिवासी परिवार की किस्मत, 11.19 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला, दो साल पहले भी 93 लाख का हीरा निकाल चुका है यही परिवार

‘ब्लड कैंसर’ का बहाना बनाकर ऐंठे लाखों रुपये

Indore Navy Officer Fake Identity Scam: जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बाद में खुद के बीमार होने का नाटक करते हुए ब्लड कैंसर का झूठा बहाना बनाया और इलाज के नाम पर भी युवती से बड़ी रकम ऐंठ ली। इस तरह कुल मिलाकर उसने पीड़िता से करीब ₹26.86 लाख की ठगी की।

रूस में नौकरी करता था आरोपी, फर्जी पहचान से रची साजिश

Indore Navy Officer Fake Identity Scam: क्राइम ब्रांच ने आरोपी की पहचान जितेंद्र छोनकर उर्फ जीतू (29) निवासी ग्राम थोरा, तहसील जेवर, जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की है। जांच में यह भी सामने आया कि वह भारतीय नौसेना में अधिकारी नहीं था, बल्कि रूस की राजधानी मॉस्को में लेबर कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। वहीं से उसने फर्जी पहचान बनाकर यह पूरा खेल रचा।

रूस भागने की कोशिश में एयरपोर्ट से दबोचा गया

Indore Navy Officer Fake Identity Scam: 27 जून को आरोपी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) से रूस जाने की कोशिश कर रहा था। इमिग्रेशन जांच के दौरान सिस्टम में उसके खिलाफ दर्ज शिकायत सामने आने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया और आईजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली से इंदौर लाई गई क्राइम ब्रांच टीम

Indore Navy Officer Fake Identity Scam: सूचना मिलते ही इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली पहुंची और 28 जून को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लेकर आई। इसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

READ MORE: Police Action Katni: ISO सम्मान के बीच कटनी में गुंडागर्दी दिनदहाड़े दुकान में घुसकर व्यवसायी को पीटा, ₹1500 की अड़ीबाजी का CCTV वीडियो वायरल

अन्य ठगी मामलों की भी जांच शुरू

Indore Navy Officer Fake Identity Scam: पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरह फर्जी पहचान बनाकर अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया हो सकता है। इसके लिए उसके बैंक खातों, मोबाइल फोन और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की जा रही है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here