Dharsiva News : टायर से ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आस-पास के गांवों में अफरा-तफरी…

धरसीवा। Dharsiva News : सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के फेस वन में स्थित टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन आग बार-बार भड़क रही है। घटना के कारण आसमान में दो-तीन किलोमीटर तक धुआं फैला हुआ नजर आ रहा है।

read more : अब पहले पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, फिर ही खुलेगा ईवीएम का ‘अंतिम दौर’ – चुनाव आयोग का बड़ा बदलाव

Dharsiva News : आईओसी रिफिलिंग प्लांट के पास फैक्ट्री:
इस फैक्ट्री के पीछे सड़क के दूसरी ओर आईओसी का वॉटलिंग रिफिलिंग प्लांट स्थित है, जहां घरेलू और कामर्शियल सिलेंडरों में गैस रिफिल की जाती है। विशेषज्ञ और स्थानीय लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि इतनी जोखिम भरी फैक्ट्री को इस स्थान पर अनुमति कैसे मिली।

फैक्ट्री की सुरक्षा पर सवाल:
श्रमिकों ने बताया कि फैक्ट्री में सुबह आग लगी और यहां कोई फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं है। पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग काबू में नहीं आई।

Read More : UP News : हैरान कर देने वाला खुलासा, मदरसे में टॉयलेट के अंदर 40 नाबालिग लड़कियाँ मिली कैद…

टायर फैक्ट्रियों का स्वास्थ्य पर असर:
इस क्षेत्र में टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली लगभग आधा दर्जन फैक्ट्रियां हैं, जिनके कारण आसपास के दर्जनभर गांवों के लोग सांस लेने में भी कठिनाई महसूस कर रहे हैं। टायर जलाने से निकलने वाली दुर्गंध और धुआं ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories