Saturday, August 22, 2026
Home National Navratri Fast 2025 : 9 दिन का सख्त व्रत: पीएम मोदी नवरात्रि...

Navratri Fast 2025 : 9 दिन का सख्त व्रत: पीएम मोदी नवरात्रि में क्या खाते हैं और कैसे करते हैं उपवास…जानें

Navratri Fast 2025
Navratri Fast 2025

Navratri Fast 2025 : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कई वर्षों से नवरात्रि में नौ दिनों का उपवास कठोर नियमों के साथ रखते आ रहे हैं। हाल ही में, अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक खास बातचीत में पीएम मोदी ने न केवल अपनी इस दिनचर्या का खुलासा किया, बल्कि यह भी बताया कि उपवास उनके लिए धार्मिक कर्म से ज़्यादा एक आंतरिक अनुशासन और चेतना का विज्ञान है।

Navratri Fast 2025 : उपवास से पहले शरीर की आंतरिक शुद्धि

पीएम मोदी ने बताया कि उनका उपवास सिर्फ खाने से दूर रहने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यवस्थित प्रक्रिया है:

  • योग और आयुर्वेद: “मैं उपवास रखने से पहले पाँच-सात दिन पूरे शरीर को योग और आयुर्वेद के ज़रिए आंतरिक रूप से साफ करता हूँ।”
  • डिटॉक्स प्रक्रिया: उपवास शुरू करने से पहले वह बहुत पानी पीते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्स हो जाता है।

उपवास एक ‘अनुशासन’, काम होता है दुगुना

पीएम मोदी के लिए उपवास का समय अंतर्मन में खोए रहने का होता है:

  • भीतर रहना: “मेरे लिए उपवास एक अनुशासन होता है। मैं उपवास के समय कितनी ही बाहर की गतिविधि करता हूँ, लेकिन मैं अंतर्मन में खोया हुआ रहता हूँ… यह अद्भुत अनुभूति होती है।”
  • एक्टिविटी पर असर नहीं: उन्होंने कहा, “उपवास के दौरान मेरी एक्टिविटी कभी बंद नहीं होती। उपवास में भी मैं उतना या कभी-कभी उससे ज़्यादा काम करता हूँ।”
  • विचारों की अभिव्यक्ति: पीएम मोदी ने बताया कि उपवास के दौरान जब उन्हें विचारों को व्यक्त करना होता है, तो वह हैरान रह जाते हैं कि ये विचार कहाँ से निकलते हैं।

पहला उपवास और ‘नई चेतना’ का अनुभव

पीएम मोदी ने बताया कि उपवास की यह प्रक्रिया उन्होंने किताबों से नहीं, बल्कि अपने स्कूली दिनों के अनुभव से सीखी:

  • बचपन का अनुभव: महात्मा गांधी की गोरक्षा की इच्छा के लिए चल रहे एक आंदोलन के दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर एक दिन का उपवास रखा था। उस समय प्राइमरी स्कूल में होने के बावजूद, उन्होंने अनुभव किया कि उन्हें भूख नहीं लग रही थी और एक नई चेतना महसूस हो रही थी। उन्होंने इसे ‘कोई विज्ञान’ समझा और फिर खुद को धीरे-धीरे इस अनुशासन के लिए गढ़ा।

डाइट पर नियम: पीएम मोदी ने बताया कि वर्षा ऋतु में जब पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, उस दौरान भी वह 24 घंटे में सिर्फ एक बार ही खाना खाते हैं। नवरात्रि उपवास में वह सिर्फ फल लेने का नियम भी रखते हैं, जिसे उन्होंने लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट में बताया था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here