Gwalior Accident : ग्वालियर–झांसी हाईवे पर भयानक हादसा, फॉर्च्यूनर ट्रॉली में घुसी, 5 की मौत, देखें Video

ग्वालियर: एक दर्दनाक खबर के अनुसार, ग्वालियर–झांसी हाईवे पर सोमवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मलवा कॉलेज के सामने रेत से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बुरी तरह जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ।

फॉर्च्यूनर (एमपी 07 सीजी 9006) झांसी की ओर से आ रही थी। जैसे ही वाहन मालवा कॉलेज के सामने पहुंचा, मोड़ से रेत ले जाती हुई ट्रैक्टर–ट्रॉली अचानक हाईवे पर निकल आई। कार तेज रफ्तार में थी और चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में फॉर्च्यूनर ट्रॉली के नीचे जा धँसी और बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

Read More : Bhopal ASEAN Visit : भोपाल में 18–20 नवंबर तक आसियान देशों का हाई-लेवल दौरा

लाशें ट्रॉली और कार के बीच फँसी, पुलिस ने कटर से काटकर निकाले शव
टक्कर इतनी तेज थी कि फॉर्च्यूनर का आगे का हिस्सा ट्रॉली के नीचे दब गया। कार सवार सभी पाँचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी लाशें गाड़ी और ट्रॉली के बीच बुरी तरह फँस गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और रेस्क्यू शुरू किया।

फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मशीनों और कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी थी, लेकिन अनुमान है कि सभी एक साथ किसी समारोह से लौट रहे थे।

Read More :  M.P Crime : राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से मिली 42.50 ग्राम एमडी ड्रग्स, यासीन मछली गैंग से लिंक

जश्न से लौट रहे थे पाँचों दोस्त, हादसे से पहले के वीडियो आए सामने

दुर्घटना के बाद अब हादसे से कुछ घंटे पहले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वीडियो में पाँचों दोस्त ग्वालियर के जौरासी मंदिर के बाहर दिखाई दे रहे हैं।
— कोई समोसे खाते हुए दिखाई दे रहा है
— तो कोई सिगरेट पीते हुए
— सभी हँसते-बोलते नजर आ रहे हैं

 

बताया जा रहा है कि ये सभी अपने एक दोस्त का बर्थडे मनाकर देर रात लौट रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे उनकी फॉर्च्यूनर NH-44 पर ट्रैक्टर–ट्रॉली में घुस गई और सभी की मौत हो गई।

NH-44 पर लगातार बढ़ रहे हादसे, पुलिस ने जारी की चेतावनी

सिरौल थाना क्षेत्र का यह इलाका पहले भी हादसों के लिए कुख्यात रहा है। पुलिस ने कहा है कि सुबह के समय ट्रॉली और भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी रहती है, इसलिए हाईवे पर स्पीड कंट्रोल रखना जरूरी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories