HomeNationalDelhi Bomb Threat : राजधानी में एक ही दिन 4 जगह बम...

Delhi Bomb Threat : राजधानी में एक ही दिन 4 जगह बम धमकी! दो CRPF स्कूल और दो कोर्ट खाली कराए गए

Date:

Related stories

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी मंगलवार की सुबह अचानक सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर पहुंच गई, जब दो CRPF स्कूलों और दो अहम अदालत परिसरों—साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट—को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली।दरअसल एक ही दिन, एक ही ईमेल से चार लोकेशनों को धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल कथित रूप से जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया था, जिसके बाद पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई।

स्कूलों में मची अफरा-तफरी, तुरंत खाली कराए गए परिसर
धमकी संदेश मिलने के तुरंत बाद पुलिस, बम स्क्वॉड, CRPF अधिकारी, और डॉग स्क्वॉड द्वारका स्थित CRPF पब्लिक स्कूल और प्रशांत विहार के CRPF स्कूल पहुंचे।सुबह लगभग 9 बजे दोनों स्कूलों को सुरक्षा कारणों से खाली करा दिया गया।बच्चों, स्टाफ और अभिभावकों में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

Read More : Saudi Bus Accident : सऊदी में ही दफन होंगे 45 भारतीय! उमरा यात्रियों की मौत पर मुआवज़े की राह भी मुश्किल

जांच टीमों ने कक्षाओं, मैदान, बसों और सभी संवेदनशील हिस्सों की विस्तृत तलाशी ली।दो घंटे से ज्यादा चली इस सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि “कहीं से भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।”

साकेत और रोहिणी कोर्ट भी निशाने पर—जांच में कुछ नहीं मिला

इसी ईमेल में दिल्ली की दो बड़ी अदालतों—साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट—को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।सूचना मिलते ही दोनों परिसरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

  • कोर्ट परिसर की पार्किंग
  • मुख्य एंट्री
  • वकीलों के चेंबर
  • सर्वजनिक गलियारों

सब जगह पूरी तरह चेकिंग की गई। यहां भी पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

क्या यह संगठित आतंकी साजिश या सिर्फ ‘होक्स’?
प्रारंभिक जांच में ईमेल को ‘होक्स’ यानी फर्जी धमकी माना गया है।लेकिन दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच कर रही है— क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद का नाम इस्तेमाल किया गया है, जिससे मामला संवेदनशील हो गया है।

Read More : Bihar Crisis : शपथग्रहण से पहले BJP-JDU में टेंशन! बिहार में नई सरकार बनने से पहले घमासान, स्पीकर पद पर टकराव जारी

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह-

  • आतंक फैलाने की कोशिश थी,
  • किसी शरारती तत्व का काम,
  • या साइबर अपराध का हिस्सा।

दिल्ली पुलिस की अपील: घबराएं नहीं, अफवाह न फैलाएं
इस बाबत दिल्ली पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी अफवाह या अनधिकृत जानकारी पर भरोसा न करें।सभी लोकेशनों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here