HomeNationalDelhiAmul Milk Price Hike : अमूल दूध हुआ महंगा, पूरे देश में...

Amul Milk Price Hike : अमूल दूध हुआ महंगा, पूरे देश में बढ़े दाम, 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Amul Milk Price Hike : नई दिल्ली : देशभर में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। अमूल ने अपने दूध के दाम प्रति लीटर 2 रुपये तक बढ़ाने का फैसला लिया है। नई कीमतें 14 मई 2026 से पूरे भारत में लागू होंगी। कंपनी के इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

Amul Milk Price Hike : अमूल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पशु आहार, पैकेजिंग और परिवहन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत का असर डेयरी किसानों और दूध उत्पादकों पर न पड़े, इसलिए दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था।

Amul Milk Price Hike : नई दरें लागू होने के बाद अमूल गोल्ड, अमूल ताजा, अमूल शक्ति समेत अन्य दूध उत्पादों की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। हालांकि कंपनी ने अलग-अलग राज्यों के हिसाब से संशोधित रेट जल्द जारी करने की बात कही है।

Amul Milk Price Hike : विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी के मौसम में पशु चारे की लागत बढ़ने और उत्पादन खर्च में इजाफे का असर डेयरी सेक्टर पर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में आने वाले समय में अन्य डेयरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here