आजादनगर में शराब तस्करों पर कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

azadnagar-illegal-liquor-seized: अलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजादनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बेहडवा में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 7 लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही है।

azadnagar-illegal-liquor-seized: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेहडवा में एक मकान में बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राकेश पिता काहरू बघेल भील निवासी भेड़िया फलिया बेहडवा के घर पर दबिश दी।

azadnagar-illegal-liquor-seized: तलाशी के दौरान मकान से विभिन्न कंपनियों की भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। मौके पर आरोपी राकेश मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 36 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जब्त शराब का विवरण
माउंट बियर – 60 पेटी
रॉयल स्टेज – 34 पेटी
बैग पाइपर – 20 पेटी
रॉयल क्लासिक – 6 पेटी

कुल मिलाकर करीब 1250 बल्क लीटर शराब जब्त की गई है।

azadnagar-illegal-liquor-seized: इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवराम तरोले, सउनि दिनेश नरगावे, आरक्षक मुकेश जमरा, राकेश सिंगाड और तूफान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories