MP News : गुणवत्ता शून्य, बिलिंग पूरी – वार्ड 41 की जनता का पैसा बर्बाद, घटिया सड़क निर्माण पर नगर निगम खामोश

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली में भ्रष्टाचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन घटिया निर्माण और जिम्मेदारों की लापरवाही के मामले उजागर होते रहते हैं। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 41 का है, जहां सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस वार्ड में सड़क निर्माण के लिए 8 लाख रुपये की लागत का टेंडर निकाला गया था। लेकिन हकीकत यह है कि काम महज़ 5 लाख रुपये की लागत में ही पूरा कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में न तो गुणवत्ता का ध्यान रखा गया और न ही तय मानकों का पालन हुआ।

Read News : CG News : रिवाइज्ड पेंशन के लिए अब भी इंतजार, महाप्रबंधक के बयान से भड़के मजदूर नेता, कहा…

शिकायतें हुईं दरकिनार

लोगों ने इसकी शिकायत कमिश्नर तक लिखित में की, मगर शिकायतें या तो फाइलों में दब गईं या डस्टबिन में फेंक दी गईं। न जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई। इससे नागरिकों में गहरा आक्रोश है।

जनता का सवाल

लोगों का कहना है कि यदि शुरुआत से ही पारदर्शिता बरती जाती तो न तो बिलिंग होती और न ही घटिया निर्माण का खेल चलता। अब सवाल यह है कि क्या वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद गौरी अर्जुन दास गुप्ता जनता के साथ खड़े होकर आवाज़ उठाएंगे या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

Read News : BIG Breaking : रायपुर एक्सप्रेस-वे पर मिले लावारिस बैग, पुलिस अलर्ट

नगर निगम पर पहले भी लगे आरोप

नगर निगम सिंगरौली पर पहले भी करोड़ों की योजनाओं में धांधली, सीवरेज और सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर हर बार जिम्मेदार खामोश ही नज़र आते हैं। यही कारण है कि अब लोग नगर निगम को “भ्रष्टाचार का अड्डा” कहने लगे हैं।

कमिश्नर का बयान

इन आरोपों को लेकर जब नगर निगम की कमिश्नर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा – “मैंने ई को बोल दिया है। अभी बाहर हूँ, लौटकर ही बता पाऊंगी कि कार्य में क्या पाया गया।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *