Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : छिंदवाड़ा हादसे पर सरकार एक्शन में, अब तक 10...

M.P News : छिंदवाड़ा हादसे पर सरकार एक्शन में, अब तक 10 की मौत, CM मोहन जाएंगे घायलों को देखने

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही छिंदवाड़ा पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे और उनके इलाज की जानकारी लेंगे। साथ ही वे पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे।

मंत्री राकेश सिंह ने लिया हालचाल

इस बीच प्रदेश के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मृतकों के परिजनों के लिए सहायता

मंत्री राकेश सिंह ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर स्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

Read More : LPG संकट के बीच भारत को बड़ी राहत! कांडला पोर्ट पर उतरी 42 हजार मीट्रिक टन ‘गैस’ की बड़ी खेप

डॉक्टरों की टीम पहुंची मौके पर

घायलों के बेहतर इलाज के लिए जबलपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देर रात छिंदवाड़ा पहुंची। टीम ने सभी मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे।

हादसे में 10 लोगों की मौत

गौरतलब है कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

घायलों का इलाज जारी

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल दो मरीजों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हादसे के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी घायलों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here