Sunday, September 27, 2026
Home Madhya Pradesh CM Vishnu Deo Sai Jashpur Visit : श्रमिकों के लिए ‘सुशासन का...

CM Vishnu Deo Sai Jashpur Visit : श्रमिकों के लिए ‘सुशासन का उपहार’: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल जशपुर में 79 हजार हितग्राहियों को बांटेंगे 27.15 करोड़ रुपये

CM Vishnu Deo Sai Jashpur Visit : गौरी शंकर गुप्ता/रायपुर/जशपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल, 28 मार्च को जशपुर प्रवास पर रहेंगे, जहाँ वे प्रदेश के हजारों निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली का नया संचार करेंगे। जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में दोपहर 1 बजे आयोजित होने वाले ‘जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की 12 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 27.15 करोड़ रुपये की राशि सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

डीबीटी (DBT) से सीधे खातों में पहुंचेगी मदद

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 79,340 निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया जाएगा।

प्रमुख योजनाओं का विवरण और सहायता राशि:

श्रमिकों को विभिन्न श्रेणियों में सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका ब्योरा मंडल सचिव गिरीश रामटेके ने साझा किया है:

  • शिक्षा और छात्रवृत्ति: ‘नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना’ के तहत सर्वाधिक 14.53 करोड़ रुपये 71,220 बच्चों को दिए जाएंगे। वहीं ‘नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता’ के लिए 38.88 लाख रुपये आवंटित हैं।

  • महिला सशक्तिकरण: ‘नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’ के अंतर्गत 3040 श्रमिकों को 6.08 करोड़ रुपये और ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ के तहत 3.92 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

  • परिवहन और उपकरण: 14 हितग्राहियों को ‘दीदी ई-रिक्शा’ के लिए 14.32 लाख रुपये और सुरक्षा उपकरणों के लिए 44.55 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त, श्रमिक सियान सहायता, सायकल सहायता, और निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के लाभार्थियों को भी चेक और सामग्री का वितरण किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here