GST Reforms : पीएम मोदी ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर किया राष्ट्र को संबोधित, 22 सितंबर से लागू होंगे नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को संबोधित करते हुए नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये सुधार 22 सितंबर से लागू होंगे और इसका फायदा देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, व्यापारी और उद्यमियों तक पहुंचेगा।

पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, “कल से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश बड़ा कदम उठा रहा है। कल सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हो जाएंगे। इससे त्योहारों के मौसम में सबका मुंह मीठा होगा और देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। ये सुधार भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई गति देंगे और कारोबार को बूस्टर डोज मिलेगा।”

Read News  : MP News : गुणवत्ता शून्य, बिलिंग पूरी – वार्ड 41 की जनता का पैसा बर्बाद, घटिया सड़क निर्माण पर नगर निगम खामोश

मुख्य बदलाव और लाभ

  • जीएसटी ढांचे को सरल बनाया गया।

  • अब 99% चीजें 5% या उससे कम के दायरे में होंगी।

  • पहले चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) थे; अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब (5% और 18%) रहेंगे।

  • स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुएं जैसे तंबाकू उत्पाद अब 40% स्लैब में आएंगी।

  • पहले 12% स्लैब की लगभग 99% वस्तुएं अब 5% के दायरे में होंगी।

  • पहले 28% स्लैब की लगभग 90% वस्तुएं अब 18% स्लैब में आ जाएंगी।

Read News : CG News : रिवाइज्ड पेंशन के लिए अब भी इंतजार, महाप्रबंधक के बयान से भड़के मजदूर नेता, कहा…

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सुधार न केवल परिवारों पर बोझ को हल्का करेंगे, बल्कि भारत को निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाने में मदद करेंगे।

इस जीएसटी रिफॉर्म के साथ, देश में “जीएसटी बचत उत्सव” की शुरुआत भी होगी, जिससे त्योहारों के मौसम में हर परिवार को लाभ मिलेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *