HomeBusinessPetrol-Diesel Price: कच्चा तेल महंगा रहा तो बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? RBI...

Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल महंगा रहा तो बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? RBI गवर्नर के बयान से बढ़ी हलचल

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Petrol-Diesel Price: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। इसी बीच RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहीं, तो सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचेगा।

Petrol-Diesel Price: स्विट्जरलैंड में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समिट के दौरान RBI गवर्नर ने कहा कि फिलहाल सरकार और तेल कंपनियां एक्साइज ड्यूटी में राहत देकर बढ़ती लागत का बोझ संभाल रही हैं। लेकिन यदि पश्चिम एशिया का संकट और लंबा खिंचता है, तो इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ सकता है।

Petrol-Diesel Price: माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से ईंधन की बचत करने और सोने की खरीद कम करने की अपील की थी। इसके बाद अब RBI गवर्नर का बयान महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर नई चिंता बढ़ा रहा है।

Petrol-Diesel Price: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार आयात कम करने और विदेशी मुद्रा पर दबाव घटाने के लिए सख्त कदम उठा सकती है। RBI ने भी संकेत दिया है कि यदि वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होती रही, तो इसका असर देश की आर्थिक वृद्धि और महंगाई दोनों पर पड़ेगा।

Petrol-Diesel Price: देश में खुदरा महंगाई दर मार्च के 3.40 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल में 3.48 प्रतिशत पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही, तो आने वाले महीनों में महंगाई और बढ़ सकती है, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here