Reva News: चाकघाट में तमस नदी किनारे मछली पकड़ने के जाल में फंसा बच्ची का शव, इलाके में सनसनी

Sanjay Sahu
Reva News:

Reva News: रीवा। चाकघाट थाना क्षेत्र में तमस नदी के किनारे बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना चाकघाट-गौरा मार्ग स्थित वार्ड क्रमांक-12 में नगर परिषद के पंप हाउस के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह मछुआरे तमस नदी में जाल लगाए हुए थे। जाल खींचने के दौरान उसमें एक बच्ची का शव फंसा मिला। शव दिखाई देते ही मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जाल से बाहर निकालकर जांच शुरू की। फिलहाल बच्ची की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नदी तक कैसे पहुंचा, इसका भी पता नहीं चल पाया है।

Reva News: पुलिस आसपास के इलाकों में बच्ची की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और बच्ची की पहचान के साथ घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *