Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal एमपी कांग्रेस से हाईकमान नहीं खुश! जताई नाराजगी, 15 दिनों काअल्टीमेटम

एमपी कांग्रेस से हाईकमान नहीं खुश! जताई नाराजगी, 15 दिनों काअल्टीमेटम

0
133

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान में देरी ने पार्टी हाईकमान की नाराजगी बढ़ा दी है। पिछले पांच महीनों में कई जिलों में जिला अध्यक्ष अपनी टीम नहीं बना पाए हैं। इस पर केंद्रीय संगठन ने 15 दिनों के अंदर टीम बनाने का अल्टीमेटम जारी किया है।

सृजन अभियान और ब्लॉक कमेटियों का गठन

संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश में अब तक 71 जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। हाईकमान ने उन्हें ब्लॉक कमेटियों के गठन के लिए 30 दिन का समय दिया है। कई जिलों के अध्यक्षों ने प्रस्ताव तैयार कर भेजा है, लेकिन प्रदेश प्रभारी की हरी झंडी का इंतजार होने के कारण टीम गठन अभी रुका हुआ है।

हाईकमान ने जताई नाराजगी

एमपी कांग्रेस से संगठन महासचिव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर कार्यकर्ताओं के तालमेल और समन्वय की कमी पर चिंता जताई। सृजन अभियान पर पर्याप्त ध्यान न देने, और जमीनी स्तर पर एकजुटता का संदेश न पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई गई। हाईकमान ने निर्देश दिए कि कार्यकर्ताओं को तवज्जो देते हुए संगठन को मजबूत किया जाए।

Read More : महाराष्ट्र प्लेन हादसा: ग्वालियर की पायलट शांभवी पाठक की मौत, उमंग सिंघार ने जताया शोक

बैठक में प्रदेश नेतृत्व का बयान

बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव ने आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में चर्चा हुई कि पार्टी संगठन और विधायक दल के तौर पर मजबूती से काम कर रहा है।

किसान, युवा, महिला और छात्र हितों पर फोकस

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि मध्य प्रदेश में किसान, युवा, महिला और छात्र वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। कांग्रेस अब इन वर्गों के हितों की रक्षा के लिए आने वाले दिनों में योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here