ASI suicide : इंदौर : बीमारी से परेशान ASI ने की आत्महत्या, उपचार के दौरान मौत

VIKASH KHALKHO

ASI suicide : इंदौर: इंदौर शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एमजी रोड थाने में पदस्थ इस ASI ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक ASI की पहचान घनश्याम भाटी के रूप में हुई है, जो परदेशीपुरा पुलिस लाइन में रहते थे और एमजी रोड थाने पर पदस्थ थे।

Read More : AI technology : AI डीपफेक का शिकार हुईं एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, बोलीं- ‘यह तकनीक खतरनाक

ASI suicide : कल शाम (बुधवार, 19 नवंबर) को ASI भाटी ने अपने घर में ही किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान ASI भाटी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ASI भाटी लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पुलिस आशंका जता रही है कि संभवतः उन्होंने अपनी बीमारी से परेशान होकर ही आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

ASI suicide : एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *