Gulana School Annual Function : गुलाना विद्यालय का रहा शत-प्रतिशत परिणाम, वार्षिक उत्सव में सम्मानित हुए प्रतिभावान छात्र

VIKASH KHALKHO

Gulana School Annual Function : गुलाना/शाजापुर (किशोर नाथ राजगुरु)। शाजापुर जिले के गुलाना स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सांदीपनि विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वार्षिक उत्सव के दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘स्कूल चले हम’ और ‘घंटी बजी स्कूल चले हम’ जैसे नाटकों के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान वर्ष 2025-26 की विभिन्न खेलकूद और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं और विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को मंत्री परमार ने पुरस्कृत किया।

संस्कार और नैतिकता पर जोर विद्यालय के प्राचार्य गोपाल कृष्ण शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार और नैतिकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने गर्व के साथ साझा किया कि पिछले तीन वर्षों से विद्यालय का कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। प्राचार्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को न केवल शिक्षित करना है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

मंत्री परमार ने दी प्रेरणा अपने उद्बोधन में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा ही सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों से डॉ. भीमराव अंबेडकर, स्वामी विवेकानंद और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मंत्री ने शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि समाज के नवनिर्माण में शिक्षा और संस्कारों का बड़ा योगदान है।

इस गरिमामयी अवसर पर चंदा वर्मा, योगेंद्र सिंह, भोज राज मेवाड़ा, विक्रम राठौर, मांगी लाल सौराष्ट्रीय और सवाई सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *