CG NEWS: एमसीबी में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ट्रैक पर फैला कोयला, अफरा-तफरी का माहौल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: एमसीबी : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल हादसे की खबर सामने आई है। एमसीबी जिले के दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के पास कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद डिब्बों में भरा कोयला रेलवे ट्रैक पर फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

CG NEWS: यह दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दर्रीटोला रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई। चिरमिरी से टाइगर हिल की ओर जा रही मालगाड़ी क्रमांक एसजीएनई 125 किमी 952/17 से 952/19 के बीच लाइन नंबर 4 पर अचानक पटरी से उतर गई। इस दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे पलट गए।

CG NEWS: डिब्बों के पटरी से उतरते ही उनमें भरा कोयला रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाके में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

CG NEWS: रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसा लाइन नंबर 4 पर हुआ है, जबकि मुख्य लाइन पूरी तरह सुरक्षित है। इसी कारण ट्रेनों का संचालन बंद नहीं किया गया है और आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। हालांकि कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी होने की संभावना जताई गई है।

CG NEWS: रेलवे प्रबंधन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मौके पर रेलवे का अमला बहाली कार्य में जुटा हुआ है और ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *