CG NEWS: धमतरी-रायपुर पुराने मार्ग पर बड़ा हादसा, साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी XUV700 कार

Sanjay Sahu
CG NEWS:

CG NEWS: दीपक साहू /धमतरी। धमतरी-रायपुर पुराने मार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से धमतरी की ओर जा रही एक XUV700 कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।

CG NEWS: साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

CG NEWS: मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब कार के सामने अचानक एक बुजुर्ग साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे जा पलटी। कार में सवार सभी लोग गट्टासिली के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए लोगों के नाम रूपेंद्र साहू, संजय साहू, सरिता साहू, गायत्री साहू बताया जा रहा है।

CG NEWS: मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग

CG NEWS: घटना के तुरंत बाद भखारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात यह है कि कार के सेफ्टी फीचर्स और एयरबैग्स के कारण सभी यात्रियों को केवल हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भखारा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और क्रेन की मदद से वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *