RAIPUR-CYBER-CASE: टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज और न्यूड फोटो भेजने वाला आरोपी पुलिस के रडार पर; रायपुर में केस दर्ज…

0
119

RAIPUR-CYBER-CASE: राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की एक महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत और ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक पर फोन कॉल के दौरान आपत्तिजनक बातें करने, सेक्स की डिमांड करने और व्हाट्सऐप पर नग्न तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। महिला अधिकारी की शिकायत पर टिकरापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे और अश्लील बातें कीं।

RAIPUR-CYBER-CASE: जब महिला अधिकारी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि 4 मई को उसी नंबर से दोबारा कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस दौरान आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। लगातार हो रही इस हरकत से महिला अधिकारी तनाव में हैं।

RAIPUR-CYBER-CASE: महिला ने संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। टिकरापारा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

CG NEWS: सुशासन तिहार का असर: कुकरेल समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 314 में से 266 आवेदनों का मौके पर निराकरण

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here