Singrauli News: 20 अप्रैल से शुरू होगा मॉडल रोड का निर्माण, माजन मोड से इंदिरा चौक नवजीवन विहार तक बनेगा सुगम मार्ग डिवाइडर, फुटपाथ, लाइटिंग व प्लांटेशन के साथ होगा सौंदर्यीकरण

Singrauli News: सिंगरौली। शहर की प्रमुख मॉडल रोड माजन मोड से नवजीवन विहार इंदिरा चौक तक सड़क निर्माण कार्य 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा। लगभग 9 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से डीएमएफ फंड के तहत बनने वाली इस सड़क का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा। निर्माण कार्य से पूर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Singrauli News: बैठक के दौरान मुख्य सड़क पर डाली जा रही सीवरेज, वाटर सप्लाई पाइपलाइन तथा गैस पाइपलाइन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीवरेज एवं वाटर सप्लाई पाइपलाइन कार्य की धीमी प्रगति तथा बैठक में संबंधित एजेंसियों के प्रोजेक्ट मैनेजर की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।

Singrauli News: नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने बैठक में बताया कि मॉडल रोड पर चल रहे सीवर एवं वाटर सप्लाई पाइपलाइन के कार्य संबंधित एजेंसियों द्वारा 20 दिवस में पूर्ण कर लिए जाएंगे, जबकि गैस पाइपलाइन का कार्य 30 दिवस में पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्य सड़क निर्माण का कार्य 30 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Singrauli News: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मॉडल रोड का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाए। सड़क के दोनों ओर डिवाइडर एवं फुटपाथ का निर्माण, बेहतर लाइटिंग तथा प्लांटेशन कर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जाए।

Singrauli News: कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यापारी संघ के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की जानकारी देने तथा कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए संबंधित एसडीएम, थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक प्रभारी के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय सहित नगर निगम के इंजीनियर उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories