Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore Crime : सात चोरियों और एटीएम तोड़ने की कोशिश का खुलासा,...

Sehore Crime : सात चोरियों और एटीएम तोड़ने की कोशिश का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

0
105
Sehore Crime
Sehore Crime

Sehore Crime : ब्रहम सिंह मेवाड़ा /सीहोर। इछावर थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही चोरी की वारदातों और एक एटीएम तोड़ने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर मुख्य आरोपी सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 24 लाख से अधिक की चोरी का सामान और करीब 2 लाख रुपए की कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

Sehore Crime : एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन नकबजन और दो जेवरात कारोबारी शामिल हैं, जो चोरी का माल खरीदते थे।

Sehore Crime : पिछले कुछ समय से इछावर क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों को लेकर पुलिस को लगातार आवेदन मिल रहे थे। इसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर और विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की सख्ती के बाद अंततः आरोपियों को दबोच लिया गया।

Sehore Crime : फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके तार किन-किन वारदातों से जुड़े हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here