Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने घर में ही किया...

MP News : बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने घर में ही किया गणेश विसर्जन

बुरहानपुर : बुरहानपुर की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने अपने निवास द्वारकापुरी पर इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर में बने मिट्टी के श्री गणेश जी का विसर्जन अपने परिवार के साथ किया।

अर्चना चिटनिस ने बताया कि इस वर्ष परिवार ने भक्ति भाव से गणपति बप्पा का स्वागत किया। उनके अनुसार, बेटी नम्रता ने स्वयं घर की मिट्टी से गणेश जी की सुंदर प्रतिमा बनाई, जिसकी स्थापना विधि-विधान से की गई।

Read News : MP News : सिंगरौली में विधायक निधि से पुलिया निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने घटिया काम और सड़क न होने पर जताया रोष

विसर्जन की प्रक्रिया
विधायक ने बताया कि गणेश जी की आराधना परंपरा अनुसार 7 दिनों तक की गई। इसके बाद प्रतिमा को घर पर ही विसर्जित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने एक साफ पात्र में शुद्ध जल भरकर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया।

अर्चना चिटनिस ने कहा कि गणेश जी के आशीर्वाद से युक्त पवित्र मिट्टी और जल को घर के आंगन में लगे तुलसी और अन्य पेड़-पौधों में प्रवाहित किया गया, जिससे पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश गया।

Read News : Big Breaking: पीडीएस मशीनों में टेंपरिंग कर 2.2 करोड़ रुपये के राशन में गबन, जिला प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

बाइट: अर्चना चिटनिस, विधायक – “हमने भक्ति भाव और परंपरा का पालन करते हुए घर में गणेश जी का स्वागत और विसर्जन किया। यह हमारी पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here