Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh CG News : मुंगेली में 60 फीट ऊंचे रावण दहन की तैयारी...

CG News : मुंगेली में 60 फीट ऊंचे रावण दहन की तैयारी पूरी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहेंगे मुख्य अतिथि

मुंगेली। दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित 60 फीट ऊंचे रावण दहन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीआर साव स्कूल के मैदान में 2 अक्टूबर, विजयादशमी के अवसर पर यह भव्य आयोजन शाम 6 बजे उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम–लक्ष्मण की झांकी के साथ होगी, जिसके बाद आतिशबाजी के बीच रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद का वध किया जाएगा।

दशहरा उत्सव समिति द्वारा लगभग 35 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर के मुख्य मार्गों से होकर झांकी का मार्च किया जाएगा और अंत में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम, बीआर साव स्कूल मैदान पर पहुँचकर पूजा-अर्चना संपन्न होगी। मुख्य अतिथि के साथ-साथ विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Read News : CG News : प्रमोद ठाकुर फिर बने डीईओ, शिक्षा विभाग में बड़ा खेल होने की आशंका : छविन्द्र कर्मा

मुंगेली की खास परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मिट्टी के रावण का लाठियों से पीट-पीट कर वध किया जाएगा। गोवर्धन परिवार, यादवों और अन्य नागरिकों की टोली रावण की मिट्टी को घर ले जाने के लिए जुटी रहेगी। मान्यता है कि इस मिट्टी को रखने से घर में बरकत आती है।

Read News : CG News : बार काउंसिल के चुनावी रण में 105 उम्मीदवार, 23 हजार से अधिक वोट पड़े, BJP विधायक कौशिक भी पहुंचे

प्रशासन और नगर पालिका की देखरेख में बेरिकेडिंग, मैदान समतलीकरण, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here