Singrauli News: काचन नदी तट एवं हिरवाह मुक्तिधाम क्षेत्र का आयुक्त ने किया निरीक्षण, पार्क निर्माण हेतु डीपीआर बनाने के निर्देश

Sanjay Sahu
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने काचन नदी तट एवं हिरवाह मुक्तिधाम के समीप चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि नदी तट क्षेत्र का सुव्यवस्थित एवं सौंदर्यपूर्ण विकास शहर की पहचान को मजबूत करेगा और नागरिकों को स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किए जाएं और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने हिरवाह मुक्तिधाम के समीप उपलब्ध भूमि का भी अवलोकन किया। उन्होंने उक्त स्थल पर सार्वजनिक पार्क विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए नगर निगम के तकनीकी अमले को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क के विकसित होने से क्षेत्र में हरित वातावरण बढ़ेगा और नागरिकों को घूमने-फिरने एवं मनोरंजन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

  1. आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय एवं उप यंत्री बिपिन तिवारी उपस्थित रहे।
Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *